फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही । हिंदू जागरण मंच की बैठक रविवार को तहसील स्थित मंदिर पर हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश बिंद ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों और कमियों को दूर करें और संगठन को मजबूत बनाएं। कहा समाज पर हो रहे चौतरफा हमलों को रोकने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। बैठक में देवी देवताओं का अनादर रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। कहा गया कि लोग समाचार पत्रों में देवी देवताओं के चित्र छपवाने से बचें। क्योंकि बाद में वे रद्दी के भाव बिकते हैं और लोग सामानों की पैकिंग करते हैं। अक्सर इस तरह के चित्र पैरों के नीचे पड़ते हैं जिसे रोकना होगा। जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में शीतला प्रसाद, नन्हकू यादव, विक्की शर्मा, नंदलाल यादव, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें