ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिन-जिन विभागों ने प्रकरण को लंबित रखा है उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। बैठक में अनुपस्थित पांच अधिकारियों का डीएम ने वेतन रोकने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक डाक अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी गोपीगंज, अधिशासी अधिकारी भदोही की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने का निर्देष दिया। अधिकारियों से कहा कि वह अपना पोर्टल प्रतिदिन खोलकर देखें जो लोग फर्जी शिकायत कर रहे हैं उन पर कार्रवाई करें। जिन-जिन विभागों में आईजीआरएस से जुड़ी शिकायत लंबित है उसे 25 सितंबर तक निस्तारित करें, अन्यथा वेतन रोका जाएगा। इस मौके पर कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।