ज्ञानपुर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना और उप्र मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के तहत जिले के 115 किसानों को विथइन स्टेट भ्रमण के लिए भेजा गया। सीडीओ डॉ. शिवाकांत शुक्ला ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि किसानों का यह भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र कालीपुर, एक्सीलेंस सेंटर फार्म हाउस, आईएआरआई, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी बीएचयू के साथ ही आईआईवीआर शहंशाहपुर वाराणसी में होगा। जहां किसान खेती से संबंधित नवीनतम जानकारी के साथ-साथ भोजन में मिलेट्स उत्पादों के उपभोग व मिलेट्स फसल उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा किसानों को पशुपालन, सब्जी, चावल उत्पादन आदि की जानकारी दी जाएगी। मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय आदि रहे।