ग्रामसमाज की जमीन से हटा अवैध कब्जा
जंगीगंज। डीघ विकास खंड के ओझापुर गांव में ग्रामसमाज की जमीन से बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्जा हटवाया। इससे गांव में खलबली मची रही। ग्राम प्रधान सुनील तिवारी और लवकुश तिवारी ने गत दिनों डीएम, एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने की मांग किया था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार राजेश कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार शाह और थानाध्यक्ष कोइरौना अजय सिंह फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। जेसीबी से आराजी संख्या चार को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया हालांकि अब भी आराजी नंबर 10 और 11 से कब्जा नहीं हटा। ग्रामीणों ने 10 और 11 से कब्जा न हटने पर नाराजगी जताई।