फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी प्रमासपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक बुधवार को सरपतहां स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि केवट, बिंद, निषाद समेत 20 जातियों को एससी में शामिल करने के लिए लंबे समय से लड़ाई चल रही है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ध्यान नहीं दे रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि 10 मार्च तक बूूथ और सेक्टर कमेटी गठित कर लिया जाए। संचालन हरिश्चंद्र पाल और अध्यक्षता महेंद्र बिंद ने की। मौके पर रामशिरोमणि मौर्य, उमाशंकर बिंद, श्यामलाल, राकेश कुमार, रामराज, धनीराम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें