फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप जलाकर ग्रामीणों ने बढ़ाया सैनिकों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ के ऊंज बाजार और शनिधाम फकीरपुर-बैदा में ग्रामीणों की रविवार को बैठक हुई। इसमें विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से सकुशल वापसी और प्रधानमंत्री के उचित फैसले का जोरदार स्वागत करते हुए दीप जलाया गया। पुजारी कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि अभिनंदन ने हौसला दिखाकर आतंकी देश का सामना किया। ऊंज के भाजपा नेता धर्मेंद्र तिवारी ने भी देश के मुखिया को यशस्वी बताकर पाक को घुटने टिका कर उसकी औकात दिखा दी। अंत में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर सोनू शुक्ला, रितेश पाठक, सुशील सिंह, रविंद्र शुक्ला, जयशंकर बिंद, अखिलेश माली, विष्णु अग्रहरि, पंचलाल, गोपाल शर्मा, लालती देवी, रिंकी देवी आदि उपस्थित रहे। पूर्वांचल क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा त्रिपाठी ने कहा कि अभिनंदन पर देश को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें