भदोही। महिला जागरूक मंच ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर शहीद जवानों को कैंडल जुलूस निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रजपुरा कालोनी फेस एक में जुटी मंच की महिलाओं ने कालोनी भर में भ्रमण के अलावा औराई रोड रजपुरा चौराहे तक पैदल चल कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने पुलवामा हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इंसानियत के दुश्मन शैतान आतंकवादियों के समूल नाश की सरकार से मांग की। महिलाओं ने भारत सरकार से सेना को अपने हिसाब से आतंक के सफाए की खुली छूट को सही ठहराते हुए कहा कि सेना के साथ सभी देश वासी खड़े हैं। देश बदला चाहता है। एक एक शैतान आतंकवादी को चुन चुन कर सेना समाप्त करें। श्रद्धांजलि सभा और जुलूस में सुनीता मुंध्रा, मंजुला काबरा, माधुरी जैन, लीला चांडक, सुनीता चांडक,जयश्री चांडक, वीना बाटियां, सुशीला मंधरा, निशा गर्ग, रेखा जाजू, अंकिता मूंधड़ा, मुक्ति नेहरा, सुमन मिश्रा, पूर्णिमा हर्ष, शालू जैन, प्रमिला मेहता, उषा बिड़ला, नेहा गोयल, अलका बरनवाल, शोभा राजपुरोहित, कुसुम जी हर्ष, मनीषा हर्ष, ऋचा हर्ष, जया जी सेठियां आदि शामिल रही।