फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों व मजदूरों के लिए सरकार ने खोला पेंशन का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 15 फरवरी से लांच हो रही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत प्रतिमाह न्यूनतम तीन हजार की पेंशन दी जाएगी। इसे योजना से जिले के कई हजार श्रमिक और मजदूर लाभान्वित होंगे। योजना की घोषणा बजट भाषण 2019-20 में पहले ही की जा चुकी थी, जिसमें असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी मजदूरों को 300 न्यूनतम पेंशन दी जाएगी। मिर्जापुर मंडल के डिप्टी लेबर कमिश्चनर सरयूराम ने बताया कि इस योजना के लिए 18-40 वर्ष आयु वर्ग के फुटपाथ पर ठेला लगाकर समान बेचने वाले, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, खेतिहर मजदूर, भट्ठों पर काम करने वाले समेत बीड़ी श्रमिक, कबाड़ का काम करने वाले, बुनकर, कपड़े की सफाई, चमड़े का कार्य, ऑटो-टैक्सी चालक, समाचार पत्र विक्रेता, समेत 150 श्रेणियों के नियोजित असंगठित श्रेत्र के श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा। इससे जिले के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। योजना का लाभ उन्हीं श्रमिकों एंव मजदूरों को मिलेगा जिनकी मासिक आय 15 हजार से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें