जंगीगंज। डीघ विकास खंड के चंदापुर गांव में रविवार को किसान कुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया जबकि जमीन उपलब्ध कराने पर बारात घर बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर तबका लाभान्वित हो रहा है। किसानों को भी चहुंओर से फायदा पहुंचाने के लि ए केंद्र सरकार ने बजट में भी इजाफा कर दिया है। मौके पर सुनील मिश्र, नागेंद्र सिंह, अखिलेश, विद्या शुक्ला, शिवशंकर चौबे, मुन्नू, शिवमोहन, तारकेश्वर, विजय चौबे आदि मौजूद रहे।