ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर स्थित गणेश मंदिर पर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने एक बैठक हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ रमेश कुुमार पांडेय को अवध क्षेत्र का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। बैठक के दौरान सभाशंकर तिवारी ने कहा कि उन्हें अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से भाजपा किसान मोर्चा को नई ताकत मिलेगी। इस मौके पर अखिलेंद्र बघेल, विजय मौर्या, नागेंद्र मिश्रा अन्य पदाधिकार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।