ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक सोमवार को हरिहरनाथ मंदिर पर हुई। इसमें शिक्षक भर्ती परीक्षा में कटआफ जारी करने पर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि शिक्षामित्रों ने कड़ी मेहनत से 69 हजार शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा दी। पूर्व में सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन अब तब कटआफ जारी होने की बात कही। सरकार शिक्षामित्रों के प्रति वैमनस्यता पूर्ण रवैया अपना रही है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। इसको लेकर शिक्षामित्र चुप नहीं बैठेंगे, न्यायालय में रिट लगाकर निर्णय का विरोध करेंगे। बैठक में आनंद कुमार यादव, संतराम प्रजापति, अख़लाक़ अहमद, अलका गुप्ता, राम बहादुर यादव, रविशंकर आजाद, मुकेश राय, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।