ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के कौलापुर गांव निवासी सभाशंकर ने कोटेदार पर राशन न देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ित ने आपूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव से मामले की शिकायत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटेदार के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।