ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दोनों पालियों में सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इस दौरान 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल के चतुर्थ प्रश्नपत्र, एमएससी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1033 छात्र-छात्राओं में 999 उपस्थित और 34 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर की हिंदी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू के चतुर्थ प्रश्नपत्र जबकि एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर के वाणिज्य, एमएससी तृतीय सेमेस्टर में गणित और बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। पंजीकृत 583 परीक्षार्थियों में 575 उपस्थित और आठ अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।