फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए मुख्यालय पर महाआरती कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल नगर इकाई की बैठक में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए छह दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली आरती पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला संगठन मंत्री संजय ने कहा कि 24 जून को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन किया गया था। इसके बाद से संगठन की ओर से अनेक धार्मिक कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए के लिए छह दिसंबर को जिला मुख्यालय पर महाआरती होगी। इसके बाद मंदिर निर्माण के लिए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें केंद्र सरकार पर कानून बनाकर मंदिर निर्माण की मांग की जाएगी। महा आरती में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर बंटी अग्रहरी, रजत अग्रहरी, प्रशांत गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, ब्रिजराम, रजत मोदनवाल, विवेक श्रीवास्तव, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें