फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के गांधी गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को अनियमितता में निलंबित कर दिया गया। पिछले दिनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव को नामित किया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में अनाज वितरण के दौरान कार्डधारकों से अधिक पैसे लेने, कम राशन देने आदि की बात सामने आई। पूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह ने दुकान को निलंबित कर दिया। कार्डधारकों को दिक्कत न हो, इसके लिए दूसरी दुकान से अटैच किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें