भदोही। नगर क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे मैरिज लॉन, निजी चिकित्सालय और निजी स्कूल अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। ऐसे लॉनों और स्कूलों पर लाइसेंसिंग व्यवस्था कड़ाई से लागू की जाएगी। निजी अस्पतालों को पहली बार लाइसेंस के दायरे में लाया जाएगा। बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस आशय के प्रस्तावों पर मुहर लगी। साथ ही नगर क्षेत्र के भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की व्यवस्था को भी नपा के अधिकार क्षेत्र में लाने के लिए शासन के साथ पत्राचार किया जाएगा। नगर पालिका अधिनियम में 39 आयटमों पर लाइसेंस की व्यवस्था की गई है। भदोही नगर में चार-पांच मैरिज लॉनों को ही लाइसेंस दिया गया है, जबकि लगभग डेढ़ दर्जन मैरिज लॉन संचालित हो रहे हैं। ज्यादातर लॉन बिना लाइसेंस चल रहे हैं। इसके अलावा लगभग दो दर्जन हास्पिटल और 30 निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। बुधवार को बोर्ड की बैठक में इस पर सख्ती बरतने पर सहमति बनी। इसके लिए शीघ्र सर्वे शुरू होगा। निजी चिकित्सालयों, मैरिज लॉन, निजी विद्यालयों समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लाइसेंस प्रक्रिया सख्त करने और बगैर लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठानों पर सख्ती करने पर सहमति बनी। सभासदों ने कहा कि नियम कानून सबके लिए समान होने चाहिए। कहा गया कि बगैर लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठानों को कर के दायरे में लाया जाए। बैठक में उपस्थित विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी से सभासदों ने कहा कि अब तक नगर क्षेत्र के भवन मानचित्र नगर पालिका ही पास करती थी। इससे नागरिकों को काफी सहूलियत होती थी। लेकिन, कुछ वर्षों से यह जम्मिेदारी बीडा को दे दी गई है। इससे पालिका के अधिकारों का हनन हो रहा है। विधायक ने कहा कि बोर्ड की राय से वे इस पर प्रदेश शासन से वार्तालाप शुरू करेंगे। दानिश सिद्दीकी ने बनकर तैयार दो नलकूपों और एक दर्जन सबर्सिबल पंपों को पाइप लाइन से जोड़ने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया। बैठक में स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। कुछ सभासदों ने अपने वार्ड में नियमित कूड़ा निस्तारण न होने और रोज झाड़ू न लगने की शिकायत की। बैठक में निजी विद्यालयों के मनमाना फीस वसूलने का मुद्दा भी उठा। कई सभासदों ने अपने वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग रखी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल संचालन कार्यालय अधीक्षक रामसजीवन ने किया। बैठक में करुणा शंकर दूूूूबे, रमेश सरोज, जरीना बेगम, महेंद्र नाथ बिंद, गुलाम संजरी, राधा देवी, गिरधारी जायसवाल, इरशाद अंसारी, संजय यादव, रचना मौर्य, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, रंजीता देवी, मंदाकिनी देवी, नेेेेहा, सबीना बेगम, नेहा परवीन, मो.अफसर, नजरुन, हेमंत कुमार, राकेेेेश कुमार आदि उपस्थित रहे।