ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कैंडिल जुलूस निकाली गई। इसमें सरकार से मांग किया कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। बीआरसी ज्ञानपुर से अध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई कैंडिल जुलूस नगर भ्रमण करते हुए गांधी पार्क में सभा में तब्दील हो गई। शिक्षकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर तेज बहादुर पाल, विनोद कुमार, मानिक चंद्र, सूबेदार, रमेशचंद्र, बीएल पाल, वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, राज नारायण पाल, मिथिलेश, हरिओम पाल, सत्येंद्र नारायण पाठक आदि रहे।