गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट न मिलने से नाराज महिला ने आरक्षण केंद्र पर हंगामा किया। रेलवे के कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। मिर्जापुर की रीमा सिंह सीतामढ़ी के एक स्कूल में पढ़ाती है। रविवार को मुंबई का तत्काल टिकट निकालने के लिए आरक्षण केंद्र पर आई। वह लाइन में लगी थी। इसी दौरान टिकट बुकिंग लिपिक ने महिलाओं को रोक कर पुरुषों को टिकट देने लगे। इतने में तत्काल के सारे टिकट खत्म हो गए। इस पर महिला ने दलालों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। काफी देर तक हंगामा मच रहा। नाराज महिला ने स्टेशन पर इसकी शिकायत किया। इसके बाद थाने गई लेकिन प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी नहीं मिले। महिला के रुप को देख रेलवे पुलिस के साथ स्टेशन अधीक्षक के हाथ पांव फूल गए। महिला ने रेलवे पुलिस के साथ बुकिंग लिपिक पर दलालों से मिली भगत का आरोप लगाया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह महिला को शांत कराया।