फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर विकास खंड के न्याय पंचायत कठौता में शिक्षकों के साथ बच्चों ने शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न गांवों में भ्रमण करने के बाद रैली संपन्न हो गई। जीआईसी इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के प्रधानाचार्य नीरज त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन, आदि स्लोगन से लोगों का उत्साह बढ़ाया। संकुल प्रभारी रामचंद्र के नेतृत्व में निकाली गई रैली में न्याय पंचायत के कई विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने भागीदारी की। इस मौके पर रवि शंकर मिश्रा, श्री शंकर मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह, मोहम्मद इसहाक, डॉ. यासीन खान, शकुंतला पांडे, सुशील कुमार, प्रियंका शुक्ला, सुनील कुमार, धर्मराज दूबे,बाबाजी,मुन्नादुबे, अभिनव पांडेय,सुशील बिन्द,मधुबाला मिश्रा,राजा कौशल रवि सेठ, रोहित दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें