फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की जांच के लिए सेमरा धमके बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अभोली। विकास खंड के सेमरा हरिकरनपुर गांव में शुक्रवार को शौचालय निर्माण में घोटाले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया। शिकायत कर्ताओं से मिलकर मामले की जानकारी ली। शिकायत से संबंधित अभिलेख के आधार पर छानबीन किया। प्रधान के खिलाफ 50 हजार रुपये मरम्मत कराने के नाम पर निकालने का आरोप लगाया गया है। शिकायत कर्ता नन्हेंलाल, मूलचंद, रामसागर, रामसजीवन आदि ने आरोप लगाया था कि प्राथमिक विद्यालय परिसर में 2015 में शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन उसी शौचालय की मरम्मत के नाम पर 2016 में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायत कर्ताओं ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की थी। इस पर डीएम ने बीएसए को जांच कर मामले की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। महज एक साल के शौचालय की मरम्मत के नाम पर 50हजार रुपये निकालने की बात गले नहीं उतर रही। हालांकि बीएसए ने कुछ बताने से इंकार किया, लेकिन उनके संकेत शिकायतकर्ताओं के लिए राहत की बात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें