गोपीगंज। नगर के चौराहे स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज के समय जीटी रोड के दोनों लेन पर डेढ़ घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए पड़ाव और मिर्जापुर त्रिमुहानी पर बैरियर लगाया गया था। जीटी रोड पर इलाहाबाद और वाराणसी रूट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। हालांकि कुछ वाहन बाईपास के जरिए निकलते रहे। लेकिन, बड़े वाहन एक भी वाहन पार नहीं कर सके। अलविदा नमाज होने के बाद जाम छूटा। इसके बाद आधे घंटे से अधिक समय तक जीटी रोड पर ट्रकों समेत बड़े वाहनों की लाइन लग गई। नमाज के समय प्रशासन की ओर से रूट डायवर्ट भी किया गया था।