ज्ञानपुर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एक अप्रैल यानि सोमवार से होगा। अभियान के तहत 11 टीमें गांव-गांव जाकर संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का नोडल स्वास्थ्य विभाग को बनाया गया है।
डीएमओ राम आसरे पाल ने बताया कि सभी विभागों और स्वास्थ्यकर्मी के कामों की मॉनिटरिंग हर दिन किया जाएगा। 20 अप्रैल से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान करीब 1326 आशाकर्मी घर-घर पहुंच कर लोगों को संक्रमित बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करेंगी। इनकी निगरनी 200 एएनएम करेंगी। रोजाना रिपोर्ट तैयार कर सीएचसी अधीक्षक सौपेंगी। जहां से रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजा जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक महीने यानि 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। मच्छर जनति बीमारी से बचाव के लिए निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग कराया जाएगा। साथ ही बीमारी से कैसे बचे इसके उपाए भी बताए जाएंगे।