फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 90 करोड़ से सुधारी जाएंगी 11 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्रामीण अभियंत्रण के अंतर्गत आने वाली 11 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इनका चयन किया गया है। इनकी मरम्मत के लिए 90 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़कों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत दयनीय है। जर्जर सड़कों के कारण अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। मानसून में इन सड़कों पर जलभराव के चलते राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। जिले के कई बार गड्ढा मुक्ति को लेकर अभियान भी चले, लेकिन वे कुछ ही सड़कों तक सीमित रहे। भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा की तमाम सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। एक दशक पहले बनी सड़कें अब जर्जर हो चुकी हैं लेकिन अब इनके दिन बहुरने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की 11 सड़कों का चयन किया गया है, जिसके तहत 90 करोड़ की लागत से इन सड़कों को फिर से बनवाया जाएगा। शासन की ओर से सड़कों के निर्माण को लेकर धनराशि भी स्वीकृत कर लिया गया है। स्वीकृत सभी सड़कें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की हैं। भदोही विधायक जाहिद बेग ने बताया कि दो माह पहले सड़कों के निर्माण को लेकर प्रयास किया गया था। जिस पर शासन की मंजूरी मिल चुकी है। अभी कई अन्य सड़कों की मरम्मत को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन सड़कों का होना है निर्माण
गोपीगंज रोड से गरीबी का तारा वाया बैदाखास 9.400 किमी, गोपीगंज मिर्जापुर रोड से जगरनाथपुर डेरवा मुलापुर बरजी 5.250 किमी, जीटी रोड से बेलहुआ रोड वाया कुरमैचा सिकी चौरा, चौरा कला भैरो का पुरा विश्वनाथपुर 5.910 किमी, जीटी रोड कलिजंरा से मानशाहपुर, जाजपुर, जंगीगंज, धनतुलसी रोड वाया डीघ की 4.100 किमी, ज्ञानपुर लालानगर रोड से कलियापुर वाया भिदिउरा श्रीपुर पीएमजीएवाई रोड अकेलवा 7.750 किमी, कृपालपुर बिठौली बार्डर से बसवापुर, भिखमापुर, सुरियावां, कलिजंरा रोड 6.200 किमी, भदोही से उमरी रोड 6.10 किमी, भदोही दुर्गागंज रोड विश्वकर्मा मंदिर से अजयपुर सनकडीह नगुला रोड 7.450 किमी, नई बाजार सेंट मैरी स्कूल से छितौना पुल वाया रैमलपुर सोनहर रोड 5.825 किमी, सुरियावां भदोही से चकिया छतरीपुर, मंगुना चौगुरा रोड 5.450 किमी और सुरियावां दुर्गागंज रोड छनौरा से पट्टी बेजाव कांतीरामपुर निदिउरा, अभिया सरायकंसराय रोड 5.250 किमी तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

ग्रामीण अभियंत्रण की 11 सड़कों के निर्माण को लेकर 90 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सड़कों के निर्माण को लेकर निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। - एसके पांडेय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें