फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अभियान में बेटिकट मिले 104 यात्री,37420 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रेल मंडल की टीम ने शुक्रवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जांच अभियान चलाकर 104 यात्रियों पर 37420 रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने ट्रेन नंबर 12333 विभूति एक्सप्रेस, 05159 वाराणसी-रामबाग पैसेंजर, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 05137 रामबाग-ममऊ मेमू ट्रेन की जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों की मुश्किल बढ़ गई। ट्रेनों के रुकने और प्लेटफार्म पर बैठने वाले काउंटरों पर पहुंच कर टिकट की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। जहां तक कार्य पूरे हो चुके हैं वहां तक अप-डाउन के रुप में ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से कराया जा रहा है। रूट पर बेटिकट यात्रा करने वालों की संख्या अधिक होने की शिकायत पर जांच टीम सक्रिय हुई है। आगामी दिनों में ज्ञानपुर रोड स्टेशन से रामबाग जंक्शन को मुख्य बिंदु मानकर जांच की जाएगी। टीम में मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजीत कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक रीना श्रीवास्तव, नसीम अहमद, धीरज कुमार, रघुनंदन यादव, राजेंद्र यादव, उप निरीक्षक केबी राम, आरपीएफ से जनार्दन सिंह, सुरेश निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें