फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने की आशंका, मड़ाई कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच अब गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। मार्च से शुरू हुई कटाई-मड़ाई का काम तेज हो गया है। मौसम का मिजाज कब बदल जाए, इसको लेकर किसानों ने उपज को सहेजने में दिन-रात एक कर दिया है। गत दिनों हल्की बारिश, तेज धूप और उमस भरे मौसम ने फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अप्रैल के अंतिम दिनों में गेहूं की कटाई-मड़ाई का कार्य अंतिम दौर में पहुंच गया है। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिली है। आधे से अधिक किसानों ने गेहूं की मड़ाई कर गेहूं को बोरे में भर कर घरों में रख दिया है। अपने जरूरत भर के भूसे को रख कर खेतों में ही बेच दे रहे हैं। शेष बचे किसानों ने अपनी फसल को मड़ाई के लिए खेत-खलिहानों में इकट्ठा करके थ्रेसर का इंताजार कर रहें हैं। मौसम बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। सुबह तेज धूप के साथ हवा को झोंका तो शाम को आसमानों में बादल छाए दिखाई देते हैं। इसके मद्देनजर किसानों ने गेहूं की मड़ाई में दिन-रात एक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें