फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ऊर्जा से ही विश्व में हुए परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। प्रधानमंत्री की तर्ज पर मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित युवाओं के मन की बात का लाइव प्रसारण शुक्रवार को अनुश्री पीजी कॉलेज कैड़ा में किया गया। इसमें जिले भर से आए भाजपा नेताओं ने सीएम की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से कहा कि वह काकोरी कांड के हीरो राम प्रसाद बिस्मिल, स्वामी विवेकानंद और गौतम बुद्ध से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। ईमानदारी से काम करने वालों की कभी हार नहीं होती। युवा होने का मतलब उम्र से नहीं ऊर्जा से होता है। विश्व में कोई भी परिवर्तन हुआ तो उसमें युवाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री जी हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। वह किसी लाभ-हानि या यश-अपयश की चिंता किए बिना देश को विश्व गुरु बनाने की मुहिम पर काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाएं धीरे-धीरे आम जन के जीवन में रचनात्मक विकास कर रही हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, प्रदीप सिंह, विनय पांडेय, दीपक पाठक, संदीप मौर्य, राज यादव, रोहित पांडेय, पंकज बिंद, विनय मिश्रा, सुनील मिश्रा, कप्तान शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें