ज्ञानपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने की खबर ने जिले को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा, सपा समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। सरकार से अविलंब पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में बार हाल में शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए दुर्गागंज तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर स्वामीनाथ मिश्रा, गोपीचंद्र तिवारी, सुधाकर पांडेय, रविंद्र बहादुर सिंह, बलराम पांडेय, पुनीत पांडेय, विनीत कुमार श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा, रविंद्र, शशि कुमार पांडेय आदि रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में दुर्गागंज तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार शहीदों की शहादत को बर्दाश्त नहीं करेगी। अविलंब कार्रवाई होगी। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, दीपक तिवारी, भीम बिंद, जगदीश बिंद, धीरज शुक्ला, रत्नाकर पाठक, रामेश्वर उपाध्याय, विमल मिश्र आदि रहे। खमरिया नगर में भाजयुमो जिला मंत्री संदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रधानमंत्री से मांग की गई कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। इस मौके पर मिथिलेश मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, रामेश्वर गुप्ता, हिमांशु मौर्य, पंकज, रवि मौर्य, अवधेश मौर्य, बीरबल मौर्य, विजय शर्मा, सर्वेश मौर्य आदि रहे। ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमरीष तिवारी के नेतृत्व में जंगीगंज बाजार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। मौके पर कमल तिवारी, राजेश तिवारी, योगेश पांडेय, आदर्श तिवारी, अंकित दुबे, भुवर मिश्रा, अंजनी पांडेय, सुरेश मिश्रा, विजय मोदनवाल, सूरज यादव आदि रहे। इसी तरह सपा नेता रमेश यादव के नेतृत्व में हास्टल चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। पुलवामा में आंतकी हमले की निंदा करते हुए रक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। सरकार अविलंब कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर धर्मराज यादव, अभय विश्वकर्मा, अवनीश यादव, सुरेश, धीरेंद्र, लालू, पंकज पाल, प्रवीण दूबे, रोहित सिंह, अरूण गौतम आदि रहे। गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के सामने नागरिकों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। सरकार से मांग की गई कि सेना को पाकिस्तान की सीमा में भेजकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रविंद्र यादव, राजेश यादव, विशाल पांडे, अजीत पांडे, विशाल तिवारी, मनोज शुक्ला आदि रहे। इसी तरह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शीतला प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानपुर को सौंपा गया। इसमें आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर कपूरचंद्र सेठ, इंद्रजीत गौतम, रामचंद्र पांडेय, रामराज पाठक, देवमणि मिश्रा आदि रहे। इसी तरह सपा की बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विनोद कुमार यादव, महेंद्र यादव, घनश्याम दास गुप्ता, संतोष, जमील अहमद आदि रहे। सुरियावां के नेता नगर त्रिमुहानी पर युवा पासी समाज के कार्यकर्ताओं ने आंतकवाद का पुतला जलाया और शहीदों को नमन किया। इस मौके पर अच्छेलाल पासी, मंगल सरोज, सुनील सरोज, गुलाब, स्वतंत्र कुमार आदि रहे।