फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर छात्राओं ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। केशव प्रसाद इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज सवरपुर का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अभिभावकों से खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है। इस दौरान छात्राओं ने कव्वाली, डांडिया, भांगड़ा जैसे गीत और नृत्य पेश किया जबकि छात्रों ने नाटक के माध्यम से आतंकवाद और शिक्षा पर प्रकाश डाला। प्रबंधक विकास मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य करुणापति मिश्रा, हीरालाल मधुकर, माता प्रसाद, कामना तिवारी, राजाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें