ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के बेलहुआं गांव में आठ दिसंबर को शहीद शीतल पाल बारात घर के शिलान्यास समारोह को सफल बनाने के लिए पाल समाज ने ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार को समाज के जुड़े लोगों ने कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया। धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने वीरभद्रपट्टी, मकनपुर, गणेशरायपुर, दशवतपुर, वीरमपुर, सुधवैं, बिछियां, चौराकला आदि गांव में पहुंचे। इस मौके पर रवींद्र पाल, धर्मराज पाल, अखिलेश प्रकाश पाल, डॉ. रमाशंकर, विकास पाल, रामनाथ पाल आदि रहे।