ज्ञानपुर/औराई। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्षमणिया में मंगलवार को उपजिलाधिकारी कविता मीना ने बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किया। प्राथमिक विद्यालय में 178 छात्र-छात्राएं और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 81 बच्चों को स्वेटर दिया गया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। इस मौके पर प्रधान राधेश्याम यादव, हेडमास्टर इम्तियाज अहमद, मुकेश कुमार आदि रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय और प्रधान मंगला प्रसाद की उपस्थिति में 206 बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से खुश होकर बीईओ ने बच्चों को नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर हेडमास्टर अरविंद पाल, आनंद कुमार, सियाराम, अनु सिंह, माला कुमारी, सुधा मिश्रा, बासुदेव आदि रहे।