फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्या प्राथमिकता से हो निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सर्वाधिक मामले लंबित होने पर डीपीआरओ को फटकार लगाई गई। अनुपस्थित ईओ भदोही को नोटिस जारी किया गया। इसी तरह उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने उद्यमियों की मांग पर एक्सईएन लोक निर्माण को निर्देश दिया कि खराब सड़कों को तत्काल सही कराएं। एकमा कार्यालय से धौरहरा तक सड़क को चौड़ीकरण के लिए स्टीमेट मांगा। उन्होने कहा कि जीटी रोड माधोसिह से खमरिया तक की सड़कों का एक महीने के अंदर निर्माण कराएं। ओबीटी से गोपपुर तक सड़कों की तत्काल पैचिंग वर्क कराकर आवागमन लायक बनाएं। उद्यमियों ने भदोही कस्बे को अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद आईजीआरएस प्रणाली की समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन पास वर्ड से वेबसाइट को खोलें। कहा कि जिस अधिकारी और विभाग का प्रकरण लंबित होगा, उन्हें प्रतिकूल टिप्पणी दी जाएगी। कहा कि महीना पूर्ण होने में चार दिन शेष हैं, लंबित मामलों का निस्तारण करा लें। जनसुवाई पोर्टल पर सबसे ज्यादा मामले लंबित होने पर डीपीआरओ से नाराजगी जताई। औराई तहसील में लंबित मामलों का बेहतर निस्तारण होने पर एसडीएम कविता मीणा की सराहना की। समीक्षा में मुख्यमंत्री संदर्भ, ऑनलाईन संदर्भ, जनसेवा लोकवाणी पीजी पोर्टल पर आई शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा। मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, बीएसए अमित कुमार, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह, यमुनाधर चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें