फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से पहले आ सकता है अविश्वास पर फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक प्रमुखी के अविश्वास प्रस्ताव का परीक्षण अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रशासन जहां शपथ पत्र का अवलोकन करने के बाद आगे की रणनीति की तैयारी कर रही है वहीं पक्ष और विपक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहेजने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि 31 दिसंबर तक इस पर प्रशासन अपना निर्णय दे सकता है। जिले के अति संवेदनशील ब्लॉकों में शामिल भदोही पर गत एक दशक से अविश्वास की काली छाया मड़रा रहा है। किसी भी प्रमुख का कार्यकाल पूर्ण नहीं हो सका। बसपा सरकार में फजीहत दूबे प्रमुख बने लेकिन सपा सरकार आने के बाद विकास यादव प्रमुख बन गए। अब सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद भदोही प्रमुख की कुर्सी पर संकट के बादल मड़राने लगा है। दो बार सत्ता के आगे ढेर हो चुकी प्रियंका सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। डीएम विशाख जी ने डीपीआरओ को शपथ पत्र के परीक्षण का निर्देश दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षण अंतिम दौर में पहुंच गया है। दो से तीन दिन में आगे की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें