ज्ञानपुर (भदोही)। धनतेरस पर स्वास्थ्य के देवता धन्वंतरि की पूजा की गई। इस दौरान आरोग्य सुख और सौभाग्य की कामना की गई। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी लोगों ने खरीदारी की। जिले के बाजारों में 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमत में मूर्तियां उपलब्ध थीं। शाम को पूजा का मुहूर्त होने के कारण मूर्तियों की खरीदारी दिनभर जमकर हुई। इसके बाद लोगों ने मूर्ति स्थापित कर पूजन किया। इस दौरान सुख समृद्धि की कामना की गई। घरों को सजाने के लिए झालर और लाइट की खूब खरीदारी हुई। सस्ता होने के कारण तमाम लोगों ने चाइनीज झालर भी खरीदे।