फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों तक गावों में रहेगा प्रशासनिक अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एक से 15 अक्टूबर तक 15 दिनों तक पूरा प्रशासनिक अमला गांवों में रहेगा। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से लेकर स्वच्छता, एडीएम, स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सरकार के अंत्योदय मिशन को प्रभावी बनाने पर प्रशासन का पूरा जोर रहेगा। शुक्रवार को विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने अभियान की रूपरेखा तय करते हुए पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ देने के लिए जो संकल्प लिया है उसे प्रशासन पूरा करने का हर संभव प्रयास करेगा। एक से 15 अक्टूबर तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एक अक्टूबर को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी, दो अक्टूबर को स्कूलों में प्रभातफेरी निकालने के साथ बाल सभा, नुक्कड़ सभा, ग्राम पंचायत की बैठक का आयोजन, तीन को स्कूलों में एमडीएम का निरीक्षण आदि होगा। इसी तरह प्रत्येक दिन विभिन्न योजनाओं का हाल अधिकारी गांव-गांव लेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवकों को कार्यक्रम सफल बनाने को कहा गया है। इस मौके पर डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, पीडी डीआरडीए एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें