फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट बैकिंग परियोजना में खामियों पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिलाधिकारी विशाख जी ने बंद पड़े कार्पेट बैकिंग कलस्टर का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान योजना में करोड़ों खर्च के बाद भी क्यों बंद है, यह जानने का प्रयास किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कार्यान्वयन संस्था भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के अधिशासी अभियंता नंदलाल और अवर अभियंता आरडी भारतीय को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि स्पेशल परपज वेहिकल (एसपीवी), आईआईसीटी तथा संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाएं। कारपेट बैकिंग परियोजना देखने के बाद डीएम कारपेट सिटी में निर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट देखने पहुंचे। इस दौरान चौरी रोड से कार्पेट एक्सपो मार्ट को जाने वाले 1504 मीटर मार्ग का भी सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान सड़क किनारे गंदगी आदि देख्रकर नाराज हुए। मौजूद अधिकारियों को सड़क किनारे साफ सफाई रखने का निर्देश देते हुए ट्रांसफार्मर हटाने का निर्देश दिया। कारपेट मार्ट का कार्य प्रत्येक दशा 10 जुलाई तक पुन: शुरू कराने का निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। साथ ही गुणवत्ता और मानकों को ध्यान में रखने को चेताया। कहा कि निर्माण कार्य हो जाने के बाद गुणवत्ता में कमी पाई गई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कहा कि मार्ट को पूरा कर इसी माह के अंत तक प्रदेश सरकार को सूचित किया जाना है। अधिक से अधिक मजदूर लगाकर अधूरे कार्यों को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान भदोही एसडीएम आशीष कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें