फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के बाद भागी विवाहिता प्रेमी संग धराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पिछले माह विवाह के कुछ दिन बाद ही भागी नवविवाहिता शनिवार की रात प्रेमी संग पुलिस के हाथ लग गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। रविवार को थाने में पुलिस दोनों पक्ष के बीच पंचायत कराती रही। देर तक चले पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी भदोही नगर क्षेत्र की एक युवती से पिछले मई माह में हुई थी। शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। शनिवार की रात विवाहिता प्रेमी के साथ कहीं जा रही थी। इस दौरान उसके पति की नजर दोनों पर पड़ गई। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने पहुंचकर प्रेमी को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पति, प्रेमी-प्रेमिका के बीच पंचायत चलती रही। लेकिन इसका हल नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें