नगर के पीपर कैथान में मंगलवार को मुकुट पूजा के साथ 100 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मुकुट पूजा किया गया। इसके बाद कलाकारों ने सामूहिक रुप से सुंदरकांड का पाठ किया। समापन के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान की आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया। श्रीराम के जयकारा से रामलीला मचन गूंज उठा। नगर के ही लो मंचन करते हैं। समिति के संजीव जायसवाल, अमित जायसवाल ने बताया कि बुधवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। संवाद