फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जान से मारने की धमकी देने वाले पर 10 हजार का अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायाधीश कमलेश कुमारी ने बृहस्पवितार को जबरन रुपये वसूली के मामले में गाली-गलौच देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने के दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। सिविल लाइन पावर हाउस रोड भदोही निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि प्रवीन कुमार कोठारी निवासी कोठारी स्पेनसर्स प्रा0 लि0 57/66 इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार, कोटगेट, जिला बीकानेर, राजस्थान ने बकाया रुपये की जबरन वसूली करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायाधीश कमलेश कुमारी ने प्रवीन कुमार कोठारी को धमकी देने और जबरन वसूली का दोषी पाते हुए 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें