खमरिया। नगर में 65 लाख रुपये की लागत से 10 आरओ वाटर कूलर मशीनें लगाई गई है। जिससे नगरवासियों, छात्रों और दूरदराज से आने वाले लोगों को ठंडा और सामान्य शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। नगर पंचायत की टीम ने भजईपुर प्राथमिक विद्यालय, बरतर मुकुंदपट्टी, नगर पंचायत कार्यालय, मधईपुर और लोहिया नगर में स्थापित किए गए हैं। इन मशीनों में ठंडा और सामान्य दोनों तरह का पानी उपलब्ध है। नगर अध्यक्ष हाजी महमूद आलम ने बताया कि यह उनके द्वारा किए गए वादों को पूरा करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि खमरिया का सर्वांगीण विकास ही मेरा उद्देश्य है। शुद्ध जल उपलब्ध होने से लोगों में बीमारी कम होगी।