फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सब-जूनियर बालिका फुटबॉल के लिए 10 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
सबजुनियर बालिका फुटबाल ट्रायल में सोमवार को चयनित बालिकाएं। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में सोमवार को सब-जूनियर बालिका फुटबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी मंगलवार 29 सितंबर को मिर्जापुर में दोपहर 12:30 बजे होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में कुल 14 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें खुशबू, लक्ष्मी प्रजापति, शिवानी, कोमल विश्वकर्मा, नीतू कुमारी बिंद, वंदना, मौसम गौतम, रितिका पाल, अदिति पाल और शिल्पा का चयन हुआ है। ट्रायल फुटबॉल प्रशिक्षिका बिंदु सिंह की देखरेख में हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें