फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 10 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई रेंज विभाग की टीम ने बुधवार को एक 10 फीट के अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़ कर रेंज कार्यालय पर रखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ा जाएगा। ज्ञानपुर रेंज के होलपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक घर के पास अजगर दिखा। अजगर को देखते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर औराई रेंज की टीम ने पहुंच कर अजगर का रेस्क्यू किया। उसे पकड़ कर साथ लेकर आई। रेंजर राहुल सिंह कौशिक ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मी को मौके पर भेजा गया। 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया गया। उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें