ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने औराई सीएचसी का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। यहां दस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ के निर्देश पर सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीएमओ ने औराई सीएचसी अधीक्षक से पूछा कर्मचारियों के बारे में पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सीएमओ ने महथुआ उप केंद्र और लालानगर टीकाकारण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान रजिस्टर चेक किया, यहां सब कुछ ठीक रहा।