शासन के निर्देश पर सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी ने विपणन अधिकारियों के साथ बैठक कर धान क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया।
विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले को 1.27 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य पूरा करने के लिए तीन तहसीलों औराई, भदोही, ज्ञानपुर और छह ब्लॉकों औराई, डीघ, भदोही, अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर में खाद्य विभाग, पीसीएफ और भारतीय खाद्य निगम खरीद की जिम्मेदारी संभालेगी। खाद्य विभाग के केंद्र औराई-उगापुर, बसंतापुर, कुरौली-बाबूसराय, जंगीगंज, गोपीगंज, बीरमपुर, सुरियावां, भानीपुर, भदोही शामिल हैं। पीसीएफ के केंद्र पिलखिनी, उदयकरनपुर, उगापुर, कैयरमऊ, ज्ञानपुर-पाली, बरवां, वेदमनपुर, सुरियावां हैं। भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र बभनौटी पर समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक नवंबर से धान की खरीद शुरू करा दी जाएगी।