रुधौली के दिलेश्वरी इंटर कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते जिला समाज क
रुधौली। क्षेत्र के दिलेश्वरी इंटर काॅलेज परिसर में युवा विकास समिति व नेहरू युवा केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से युवा संवाद-2047 विषय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि भारत के पांच प्रण पर देश का भविष्य निर्भर है।
प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के आधार पर पांच प्रण निर्धारित किए गए हैं। यदि देश का हर व्यक्ति इन पांच प्रण का अनुसरण करें तो 2047 तक भारत विकसित देशों में सर्वोपरि होगा। नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि युवा निरंतर आगे बढ़े ऐसा प्रधानमंत्री चाहते हैं। देश को विकसित श्रेणी में लाने की जिम्मेदारी युवा कंधों पर ही है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा हो तो भूख-प्यास नहीं लगती केवल लक्ष्य दिखाई देता है। नवोम्नेषी किसान राम मूर्ति मिश्र ने कहा कि प्रयास करने से ही सब कुछ संभव है। ओम प्रकाश मिश्र ने बच्चों को पंच प्रण आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि आगामी सालों में देश अमेरिका जापान से आगे निकल जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह प्रेमी ने किया। मौके पर राम आशीष, डॉ. सच्चिदानंद, डॉ. एसके सिंह, अनूप कुमार, विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।