फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूट्यूबर को लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकी,जांच शुरू

Wed, 13 Nov 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के एक डांस क्लास में सिखाने की नौकरी करती है युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नृत्य सिखाने वाली शहर की यूट्यूबर युवती को मोबाइल फोन पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर धमकी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आती है। दूसरी तरफ से बोलने वाला शख्स गालियां देते हुए धमकी देता है कि वह अब तक करीब 25 लड़कियों का दुष्कर्म करके हत्या कर चुका है, 26 वां नंबर तुम्हारा होगा। युवती ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि धमकी मिलने के बाद से वह काफी घबराई हुई है। उसने बताया कि फोन करने वाला कहता है कि वह जैल में बंद लारेन्स विश्नोई गैंग का गुर्गा है। युवती ने दावा किया कि उसकी कॉल रिकार्डिंग भी वह पुलिस को सौंप चुकी है। उधर, सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि युवती के उपलब्ध कराए नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्ट्या यूट्यूबर युवती से नहीं बल्कि उसके गुरू से जुड़ा मामला निकलकर सामने आ रहा है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें