बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक में बृहस्पतिवार को भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के निर्देशन में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदकों के पंजीकरण और प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। यहां युवाओं ने पंजीकरण कराया। उन्हें टीम ने जागरूक किया। इसके अलावा शुक्रवार को भी यहां कैंप लगेगा। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने इस बाबत पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोगार युवकाें के लिए पंजीयन शिविर आयोजित हो रहा है। ये पूरे जिले के सभी ब्लॉकों में तिथिवार कैंप लग रहा है। संवाद