सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू बुर्जुग गांव में एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे पीएचसी सल्टौआ ले गए। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि अरुन उर्फ मोनू (22) पुत्र शीतल ने किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। संवाद