विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देर शाम विक्रमजोत कस्बे के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सरकारी वाहन से सीएचसी भिजवाया। जहां युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरभंगा गांव निवासी अतुल मिश्र पुत्र राम अवध 35 के रूप में हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचा कर परिजनों को सूचना दी गई है। घायल के सिर व पीठ पर चोटें आईं हैं। संवाद