फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश
विज्ञापन

पैकोलिया/गौर (बस्ती)। पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान व गौर रेलवे स्टेशन के बीच गड़हा दलथम्हन गांव के समीप अप और डाउन रेलवे ट्रैक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक का शव मिला। पैकोलिया पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जामा तलाशी के दौरान मृतक की जेब में आधार कार्ड समेत बभनान व बस्ती के होटल और चाट की दुकानों के कार्ड मिले। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त राकेश पुत्र शशी कुमार गुप्ता निवासी हुमायूंपुर गोरखपुर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार को सूचना दी गई है। परिवार वालों ने बताया कि वह बस्ती में कोतवाली क्षेत्र के रंजीत चौराहे पर एक होटल में काम करता था। मौके पर पहुंचे एसआई विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोटें हैं। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा का कहना है कि सूचना पर राकेश की मां रीता बस्ती पहुंच गई हैं। उसने बताया कि उनका बेटा बस्ती शहर के रंजीत चौराहे के पास होटल में काम करता था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 16 जून को बस्ती लौटा था। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उसने मां को फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें