महराजगंज। करीब छह माह से लापता श्रावस्ती जिले के एक युवक को हर्रैया पुलिस ने शनिवार को सीएचसी के पास से ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, श्रावस्ती जिले के छरदत्तनगर ग्रींट थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैना निवासी सुनील कुमार (20) करीब छह माह पहले लापता हो गए थे। शनिवार को उन्हें सीएचसी हर्रैया के पास से ढूंढ लिया गया। पुलिस ने युवक को उनके पिता छब्बन और सुभाष को सुपुर्द कर दिया। संवाद